राजस्थान सफाई कर्मचारी के 23,820 पदों पर होने वाली भर्ती फिर हुई रद्द | जानिऐ तीसरी बार भर्ती रद्द होने के कारण !

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 Cancelled : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को रद्द कर दिया गया है. कुल 23,820 पदों पर भर्तियों के लिए 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया गया था | 7 दिसंबर को निकलने वाली थी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की लोटरी, लकिन सरकार राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 को तीसरी बार फिर से रद्द कर दिया हैं | आइए जानते हैं कि Rajasthan Safai Karmchari Bharti को क्यों रद्द किया गया है | क्या है इसके पीछे वजह |

Rajasthan Safai Karmchari Bharti

राजस्थान सफाई कर्मचारी के 23,820 पदों पर होने वाली भर्ती रद्द : तीसरी बार हुई कैंसिल; 7 दिसंबर को निकलने वाली थी लॉटरी

Latest Update : राजस्थान में 23 हजार से ज्यादा पदों पर आई सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है | राजस्थान के लाखों युवाओं का इंतजार और बढ़ गया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 23 हजार 820 पदों पर निकाली गई सफाई कर्मचारियों की भर्ती को रद्द कर दिया। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सफाई कर्मी इस भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ विरोध कर रहे थे| बुधवार शाम नगरीय विकास विभाग (UDH) ने आदेश जारी कर दिया है | आपको मालूम हो कि पहले जयपुर में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया था | अब पूरे प्रदेश में इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैं |

राजस्थान सफाई कर्मियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया सितंबर में लाई गई थी | लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में बाल्मिकी समाज को प्राथमिकता नहीं दिए जाने के कारण कई जिलों में इसका विरोध हो रहा था, माना जा रहा है कि बाल्मिकी समाज के इसी विरोध-प्रदर्शन को लेकर सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है |

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 Cancelled

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश शाखा ने प्रदेशभर में हो रही सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने इस भर्ती में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए सफाई कर्मचारियों की संविदा पर भर्ती करने की बात कहीं है। इन मांगों के पूरा नहीं होने पर प्रदेश शाखा बुधवार को सम्पूर्ण नगर निकायों और राजकीय विभागों में झाडू लगाना बंद कर देंगे। इससे वाल्मीकि समाज पर कुठाराघात भी नहीं होगा। वहीं दूसरी और भर्ती में अनुभव प्रमाण देने से सहित अन्य मुद्दों पर नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग विरोध भी किया जा रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल जैदिया ने बताया कि नगर निकायों में चल रही भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से भ्रष्टाचार हावी हो रहा है। सरकार की भेदभाव नीति के खिलाफ संगठन पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया कि अगर इस भर्ती को रद्द नहीं किया तो राज्य के सम्पूर्ण नगर निकायों में एवं राजकीय विभागों में झाडू लगाना बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

राजस्थान सफाई कर्मचारी की क्या योग्यता मांगी गई थी ?

सफाई कर्मचारी पदों के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी राज्य या केंद्र के विभाग, स्कूल और काॅलेज में एक वर्ष सफाई करने का अनुभव होना चाहिए | साथ ही 1 साल अनुभव का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए | अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी | वहीं आरक्षित श्रेणी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई थी |

Rajasthan Safai Karmchari Bharti क्यों रद्द की गई?

सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग कई दिनों से हड़ताल कर रहे थे | वाल्मीकि समाज के लोग सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे थे | जिस कारण इस भर्ती के रद्द कर दिया गया है | अब राज्य सरकार की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयार की जा रही है | हालांकि जारी नोटिस में लिखा गया है कि भर्ती को अपरिहार्य कारणों से रद्द किया गया है |

कितने अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सफाई कमर्चारी के 23,820 पदों के लिए राज्य भर के 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था | इस भर्ती का विज्ञापन राज्य में पिछली गहलोत सरकार की ओर से जारी किया गया था | हालांकि नया नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा इस इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है |

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती कब होगी?

राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी भर्ती को तीसरी बार रद्द कर दिया हैं | भर्ती प्रक्रिया की अभी कोई तारिक या अपडेट जारी नही हुआ हैं | मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सफाई कर्मचारी के २३८०० पदों पर भर्ती पंचायत के चुनावों के बाद ही होगी |

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Scroll to Top