Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 11 दिसम्बर 2024 को राजस्थान रीट लेवल फर्स्ट परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है | योग्य उम्मीदवार राजस्थान रीट लेवल 1 पात्रता परीक्षा के लिए 16 दिसंबर से अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। राजस्थान रीट लेवल 1 भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यहाँ से Rajasthan REET Level 1 Syllabus & Exam Pattern 2025 चेक कर सकते हैं | हमने इस लेख में REET Level 1 Exam New Syllabus & Exam Pattern के बारें में संपूर्ण जानकारी दी है |
Rajasthan REET Level 1 Syllabus & Exam Pattern 2025 in Hindi
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने REET Level 1 Syllabus & Exam Pattern 2025 जारी कर दिया है | रीट प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा सिलेबस की विस्तृत लिखित जानकारी इस लेख में दी गई है। Rajasthan REET Level 1 Exam 2025 में सफलता प्राप्त करने के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए | उम्मीदवार Rajasthan REET Level- I Syllabus के आधार पर परीक्षा की तैयारी करके बेहतरीन स्कोर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा Reet Level 1 Syllabus 2025 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। REET Level 1 Exam 2025 का आयोजन 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही दिन दो अलग अलग पारियों में आयोजित की जाएगी।
Rajasthan REET Level 1 Syllabus 2025 Highlight
Exam Organization | BOARD OF SECONDARY EDUCATION, RAJASTHAN, AJMER |
Name Of Exam | 3rd Grade Primary Teacher (REET Level -1) |
REET Form Date | 16 Dec. to 15 Jan. 2025 |
REET Exam Date 2024 | 27 February 2025 |
Mode Of Exam | Offline |
Negative Marking | NA |
Category | Rajasthan REET Level 1 Exam Syllabus 2025 |
Rajasthan REET Level 2 Syllabus 2025 Exam Pattern PDF Download Link
Rajasthan REET Level 1 Syllabus And Exam Pattern 2025
अभ्यर्थियों को Rajasthan REET Exam 2025 में श्रेणीवार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 150 अंकों की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर करने पर भी कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। जो अभ्यर्थी REET Level 1 Exam में उत्तीर्ण होंगे, केवल वही राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
इस लेख के अंत में Rajasthan REET Level First Syllabus PDF Download करने का सीधा लिंक भी दिया गया है। बता दें कि अब परीक्षाओं में धीरे-धीरे नए नए नियम लागू कर दिए गए हैं तो परीक्षा की तैयारी के साथ ही Exam Guidelines को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। 10% से अधिक प्रश्न बिना विकल्प भरे छोड़ने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
Rajasthan REET Level 1 Exam Pattern 2025
- राजस्थान रीट प्राइमरी टीचर एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- रीट लेवल 1 एग्जाम का आयोजन 150 अंकों के लिए किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
- REET पात्रता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग तब लगेगा जब आप प्रश्न से संबंधित गोले को OMR में खाली छोड़ के आओगे तो उन खाली छोड़े हुए गोले पर 1/3 निगेटिव का नियम बनाया है |
Exam Subject | Questions/Marks |
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30/30 |
गणित | 30/30 |
भाषा – 1 | 30/30 |
भाषा – 2 | 30/30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30/30 |
कुल प्रश्न/ कुल अंक | 150/150 |
Rajasthan 3rd Grade Primary Teacher Level 1 Syllabus 2025
राजस्थान रीट लेवल 1 सिलेबस 2025 के अनुसार परीक्षा में 5 खंडों में निम्नलिखित विषयों के टॉपिक शामिल किए गए हैं जिसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषय शामिल हैं | राजस्थान थर्ड ग्रेड प्राइमरी टीचर सिलेबस डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है। इसके अलावा REET Level I Syllabus Subject Wise विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
(खंड -I) REET Child Development and Teaching Methods Syllabus
- बाल विकास: वृद्धि एवं विकास की अवधारणा, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धांत, विकास को प्रभावित करने वाले कारक विशेषकर परिवार एवं विद्यालय के संदर्भ में तथा अधिगम से संबंध।
- आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका।
- Individual Differences: व्यक्तिगत अंतर का अर्थ, प्रकार और उसे प्रभावित करने वाले कारक।
- व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार व व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, व्यक्तित्व का मापन।
- बुद्धि: संकल्पना, सिद्धान्त एवं इसका मापन, बहुबुद्धि सिद्धान्त एवं इसके निहितार्थ।
- विविध अधिगमकर्ताओं की समझ: पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सृजनशील, अलाभान्वित- वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।
- अधिगम में आने वाली कठिनाइयां
- समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका।
- अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना।
- अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।
- अधिगम के सिद्धान्त (व्यवहारवाद, गैस्टाल्टवाद, संज्ञानवाद, निर्मितिवाद) एवं इनके निहितार्थ।
- बच्चे सीखते कैसे है।
- अधिगम की प्रक्रियाएँ।
- चिन्तन, कल्पना एवं तर्क – निर्मितिवाद उपागम, आनुभविक अधिगम, संकल्पना-मानचित्रण, अन्वेषण एवं समस्या समाधान।
- अभिप्रेरणा एवं इसके अधिगम के लिए निहितार्थ |
- शिक्षण अधिगम की प्रक्रियायें, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ।
- आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य।
- समग्र एवं सतत् मूल्यांकन।
- उपलब्धि परीक्षण का निर्माण।
- सीखने के प्रतिफल।
- क्रियात्मक अनुसन्धान।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व।
(खंड – II) Rajasthan Reet Level 1 Syllabus For Language 1
- Unseen Prose Passage- Synonyms, Antonyms, Spellings, Word-formation, One Word Substitution.
- Unseen Prose Passage Parts of Speech, Tenses, Determiners, Degrees of Comparison.
- Framing Questions Including Wh-questions, Active and Passive Voice, Narration Knowledge of English Sounds and Phonetic Symbols.
- Principles of Teaching English, Methods and Approaches to English Language Teaching.
- Development of Language Skills, Teaching Learning Materials: Text books, Multi-media Materials and other resources.
- Continuous and Comprehensive Evaluation, Assessment and Evaluation in English Language.
(खंड – III) Rajasthan Reet Level 1 Syllabus For Language 2
- 1 एक अपठित गद्यांश आधारित निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न :
- युग्म शब्द, वाक्याशों के लिए एक शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय।
- संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, लिंग, वचन, काल, शब्द शुद्धि।
- 2 एक अपठित पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न:
- भाव सौंदर्य
- विचार सौंदर्य
- नाद सौंदर्य
- शिल्प सौंदर्य
- जीवन दृष्टि
- 3 वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के भेद, पदबंध।
- मुहावरे, लोकोक्तियाँ, कारक चिह्न, अव्यय, विराम चिह्न।
- 4 भाषा शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषायी दक्षता का विकास।
- 5 भाषायी कौशलों का विकास – सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना, शिक्षण अधिगम, सामग्री-पाठय पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
- 6 भाषा शिक्षण में मूल्यांकन – सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।
(खंड -IV) Rajasthan REET Level 1 Maths Syllabus 2025
( गणित)
- एक करोड़ तक पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मान, तुलना, मौलिक गणितीय संक्रियाएँ, जोड़, घटाव, गुणा और भाग, भारतीय मुद्रा।
- भिन्न की अवधारणा, उचित भिन्न, समान हर वाली उचित भिन्न की तुलना, मिश्रित भिन्न, असमान हर वाली उचित भिन्न की तुलना, भिन्नों
- का योग और प्रतिस्थापन।
- अभाज्य और भाज्य संख्याएँ, अभाज्य गुणनखंड, लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF)।
- एकात्मक नियम, औसत, लाभ-हानि, साधारण ब्याज।
- समतल और वक्र सतह, समतल और ठोस ज्यामितीय आकृतियाँ, समतल ज्यामितीय आकृतियों के गुण, बिंदु, रेखा, किरण, रेखाखंड; कोण और उनके प्रकार।
- लंबाई, वजन, धारिता, समय, क्षेत्र का मापन और उनकी मानक इकाइयाँ तथा उनके बीच संबंध, वर्गाकार और आयताकार वस्तुओं के समतल सतहों का क्षेत्रफल और परिमाप।
- गणित की प्रकृति/तार्किक चिंतन
- पाठ्यक्रम में गणित का स्थान
- गणित की भाषा
- सामुदायिक गणित
- डेटा प्रबंधन
- औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से मूल्यांकन
- शिक्षण की समस्याएं
- त्रुटि विश्लेषण और सीखने और सिखाने के संबंधित पहलू
- निदानात्मक और उपचारात्मक शिक्षण इत्यादि।
(खंड – V) REET Level 1 Syllabus for Environmental Studies
- परिवार – व्यक्तिगत संबंध, एकल एवं संयुक्त परिवार, सामाजिक दुर्व्यवहार (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, चोरी), व्यसन (नशा, धूम्रपान) एवं इसके व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम।
- वस्त्र एवं आवास – विभिन्न मौसमों के लिए वस्त्र, घर पर वस्त्रों का रख-रखाव, हथकरघा एवं विद्युतकरघा, जीवों के आवास, विभिन्न
- प्रकार के घर, घरों एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई, घर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियां।
- व्यवसाय – आपके आस-पास के व्यवसाय (कपड़े सिलना, बागवानी, खेती, पशुपालन, सब्जी विक्रेता आदि), लघु एवं कुटीर उद्योग,
- राजस्थान राज्य के प्रमुख उद्योग, उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियां।
- हमारी संस्कृति एवं सभ्यता – राजस्थान के राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय त्यौहार, मेले एवं उत्सव, राजस्थान की पोशाकें एवं आभूषण, राजस्थान का खान-पान एवं स्थापत्य कला; राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान पर गर्व करने वाली प्रमुख महान हस्तियां, राजस्थान की विरासत – किले, महल एवं स्मारक, राजस्थान की चित्रकलाएं, राजस्थान के लोक देवता।
- परिवहन एवं संचार – परिवहन एवं संचार के साधन, पैदल यात्रियों एवं परिवहन के लिए नियम, यातायात प्रतीक, जीवन शैली पर संचार के साधनों का प्रभाव।
- व्यक्तिगत स्वच्छता – हमारे शरीर के बाह्य अंग एवं उनकी स्वच्छता, शरीर के आंतरिक अंगों के बारे में सामान्य जानकारी, संतुलित आहार एवं उसका महत्व, सामान्य बीमारियाँ – गैस्ट्रोएन्टेराइटिस, अमीबायोसिस, मेथेमोग्लोबिन, एनीमिया, फ्लोरोसिस, मलेरिया, डेंगू, बीमारियों के कारण एवं बचाव के तरीके, पल्स पोलियो अभियान।
- सजीव प्राणी – पौधों और जानवरों के संगठन के स्तर, जीवित जीवों में विविधता, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु, आरक्षित वन और वन्य जीवन – राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य, बाघ रिजर्व, विश्व धरोहर का ज्ञान, पौधों और जानवरों की प्रजातियों का संरक्षण, कृषि पद्धतियाँ।
- जल – जल, वन, आर्द्रभूमि और रेगिस्तान का मूल ज्ञान, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और प्रदूषण नियंत्रण, जल गुण, स्रोत, प्रबंधन, राजस्थान में कलात्मक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई के स्रोत।
- पृथ्वी और अंतरिक्ष – हमारा सौरमंडल, भारतीय अंतरिक्ष यात्री।
- पर्वतारोहण- उपकरण, समस्याएं, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही।
- पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा और दायरा – पर्यावरण अध्ययन का महत्व, एकीकृत पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा, सिद्धांत सीखना, दायरा और विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध।
- पर्यावरण शिक्षाशास्त्र – अवधारणाओं को प्रस्तुत करने के तरीके, गतिविधियाँ, प्रयोग, व्यावहारिक कार्य, चर्चा, व्यापक और सतत मूल्यांकन, शिक्षण सामग्री और सहायता, शिक्षण की समस्याएँ, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी।
Online Form Apply Link | Click Here |
REET Syllabus 2025 For Level 2 | Click Here |
Official Website | Click Here |